फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   JBT trainees surrounded the headquarters of the Board of School Education

जेबीटी प्रशिक्षुओं ने घेरा स्कूल शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय

Fri, 18 Nov 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
JBT trainees surrounded the headquarters of the Board of School Education
धर्मशाला में स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी करते हुए जेबीटी प्रशिक्षु। संवाद - फोटो : Kangra
धर्मशाला। बीएड अभ्यर्थियों को जेबीटी टेट में मान्यता देने के चलते शुक्रवार को जेबीटी प्रशिक्षुुओं ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय का घेराव किया। यह घेराव जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के बैनर तले किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशिक्षुओं ने चेताया कि जब तक उनकी मांगें नहीं माना जाता, तब तक वे इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे। वहीं इससे पहले जेबीटी प्रशिक्षुओं ने डाइट संस्थान से जेबीटी प्रशिक्षुओं ने शहीद स्मारक होते हुए बोर्ड मुख्यालय तक रैली निकाली। जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहित ठाकुर के नेतृत्व में रैली बोर्ड मुख्यालय के बाहर पहुंची तो प्रशिक्षुओं ने बोर्ड परिसर में जाने का प्रयास किया, जिस पर गेट पर तैनात सुरक्षा स्टाफ ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

इसके चलते जेबीटी प्रशिक्षु बोर्ड मुख्यालय के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और अपने हकों की आवाज बुलंद करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि जेबीटी प्रशिक्षु मांग कर रहे थे कि बोर्ड अधिकारियों को उनसे बात करने के लिए बुलाया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहित ठाकुर ने कहा कि जेबीटी टेट में बीएड को मौका देने संबंधी अधिसूचना को रद्द किया जाए, अन्यथा इसी तरह आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना था कि बीएड को जेबीटी टेट का मौका देना, जेबीटी प्रशिक्षुओं से अन्याय है और यह अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर डाइट धर्मशाला सहित अन्य निजी संस्थानों के प्रशिक्षु भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed