फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Injured in road accident dies in Tanda

Kangra News: सड़क हादसे में घायल ने टांडा में तोड़ा दम

Sat, 01 Feb 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Injured in road accident dies in Tanda
राजा का तालाब (कांगड़ा)। उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत तलाड़ा बाजार में कार और बाइक की टक्कर में राजा का तालाब के रमेश चंद (64) से गंभीर रूप से घायल हुए थे। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त अध्यापक रमेश चंद अपनी पत्नी सुमन के साथ 27 जनवरी की सुबह अपनी बाइक के माध्यम से घर राजा का तालाब से तलाड़ा स्थित ससुराल में जा रहे थे। रमेश चंद तलाड़ा बस स्टैंड से स्टेशन की तरफ मुड़े तो जसूर से राजा का तालाब की तरफ आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। कार की टक्कर से रमेश चंद और उनकी पत्नी सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीरावस्था में दंपती को राजा का तालाब स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां से परिवारजन दंपती को पठानकोट स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए। यहां से रमेश चंद को टांडा मेडिकल कॉलेज लाया गया। टांडा में उनका उपचार चल रहा था। वीरवार को उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को मोक्षधाम चकवाड़ी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed