फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Illegal parking on footpaths in Bir-Billing

Kangra News: बीड़-बिलिंग में फुटपाथों पर अवैध पार्किंग

Thu, 27 Aug 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 27 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking on footpaths in Bir-Billing
बीड़ में लैडिंग साइट के साथ सड़क पर पार्क किए वाहन। संवाद
बीड़ (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में लैंडिंग साइट और चौगान चौक जाने वाली सड़क के फुटपाथों पर हो रही अवैध पार्किंग के कारण स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों और हिमाचल हाई कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद धरातल पर स्थिति में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा है। वर्ष 2015 में पैराग्लाइडिंग विश्व कप के दौरान राहगीरों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाकर फुटपाथ तैयार किए गए थे लेकिन अब इन पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

----------
नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन
लैंडिंग साइट पर बाकायदा ''नो-पार्किंग जोन'' घोषित होने के बावजूद नियमों की अनदेखी कर वाहन पार्क किए जा रहे हैं। निगरानी के लिए लाखों रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं लेकिन ठोस कार्रवाई के अभाव में स्थिति जस की तस बनी हुई है। पर्यटकों की बढ़ती आमद के चलते क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ गया है, जिसे संभालने के लिए पुलिस को कई बार वन-वे व्यवस्था लागू करनी पड़ रही है। इसके अलावा, लैंडिंग साइट पर पर्यटन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से रेहड़ियां लगाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

-----------
इस समस्या के संबंध में बैजनाथ प्रशासन और पुलिस विभाग को पहले ही पत्राचार किया जा चुका है। मौके पर प्रत्यक्ष कार्रवाई करना उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। -विनय धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत व अवैध पार्किंग करने वालों के लगातार चालान काटे जा रहे हैं। यदि वाहन चालक नियमों का उल्लंघन जारी रखते हैं तो पुलिस क्रेन की मदद से वाहनों को जब्त करेगी और सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -संदीप शर्मा, डीएसपी, बैजनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed