फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Those who embezzle public money while holding government office will be held accountable: Sukhu.

सरकारी कुर्सी पर बैठकर जनता का पैसा खाने वालों से लिया जाएगा हिसाब : सुक्खू

Mon, 31 Aug 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 31 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Those who embezzle public money while holding government office will be held accountable: Sukhu.
देहरा में मछुआरा सम्मान नि​धि वितरण समारोह में पहुंचते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू। स्रोत:
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को देहरा में मछुआरा सम्मेलन में भाजपा पर सियासी हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कुर्सी पर बैठकर जिसने भी जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है, उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। भ्रष्टाचार से अर्जित अवैध संपत्तियों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के संसाधनों से अर्जित आय का सही इस्तेमाल नहीं हुआ। वर्तमान सरकार ने सरकारी खजाने की आय बढ़ाने और राजस्व लीकेज रोकने के लिए कई कड़े व महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। अब बचाया गया यह धन सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सुदृढ़ करने पर खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लोगों से सवाल किया कि आखिर भाजपा को वोट क्यों दिया जाता है। सुक्खू ने अपना परिवार सुखी परिवार योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि पंचायत व ब्लॉक स्तर पर सर्वे कर प्रदेश के सबसे गरीब परिवारों की पहचान की जा रही है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े इन परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था पर विपक्ष को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर कतई ध्यान नहीं दिया गया। कांग्रेस सरकार अब सरकारी स्कूलों में व्यवस्था परिवर्तन कर रही है, ताकि आम परिवारों के बच्चों को भी निजी स्कूलों जैसी आधुनिक व बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed