फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Maa Kali Yuva Club will begin Ramlila rehearsals from the 20th.

Kangra News: 20 से रामलीला की रिहर्सल शुरू करेगा मां काली युवा क्लब

Mon, 31 Aug 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 31 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Maa Kali Yuva Club will begin Ramlila rehearsals from the 20th.
धर्मशाला। जय मां काली युवा क्लब पास्सु ने इस वर्ष आयोजित होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को हुई बैठक में क्लब ने रामलीला के संबंध में 20 सितंबर से रिहर्सल शुरू करने का निर्णय लिया है। मंचन को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए इस बार कलाकारों के संवाद, जीवंत अभिनय और मंच सज्जा पर विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि रामलीला में स्थानीय युवा कलाकारों के साथ बच्चों को भी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। रिहर्सल के दौरान पात्रों के अनुसार संवाद अदायगी और भाव-भंगिमाओं का कड़ा अभ्यास करवाया जाएगा। बैठक में कलाकारों को उनके पात्रों के अनुसार किरदार और जिम्मेदारियां सौंप दी गईं।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाता है। क्लब का उद्देश्य नई पीढ़ी को समृद्ध संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने के साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में क्लब सदस्य रमन, अरविंद, विशाल, सचिन, मंथन, सपंदन, प्रवीण, सुरिंद्र, रिशव, नितेश, सुरेश, रोहिल, राकेश, राकेश कुमार, विशाल, हर्ष, सक्षम, आरव, प्यास सिंह, जतिन, आशु और सर्वजीत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed