फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ayushman and Harshita Thakur crowned Chess champions.

Kangra News: आयुष्मान और हर्षिता ठाकुर बने शह-मात के चैंपियन

Mon, 31 Aug 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 31 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ayushman and Harshita Thakur crowned Chess champions.
ज्वालामुखी में एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में चाल चलते ​खिलाड़ी। स्रोत: जागरूक पाठक
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वाला चेस क्लब की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिवालिक इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल ज्वालामुखी में आयोजित सातवें एक दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट में सीनियर ओपन वर्ग का खिताब शिवालिक स्कूल के आयुष्मान ठाकुर ने जीता। सुरानी के दीक्षित शर्मा दूसरे, दिव्यांश धीमान तीसरे, कथोग के अभय धीमान चौथे और चिराग शर्मा पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर महिला वर्ग में एम अकादमी जयसिंहपुर की हर्षिता ठाकुर चैंपियन बनीं। साक्षी राणा ने दूसरा और कुशानी धीमान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 ओपन वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडलठोर के रूहंश प्रथम, अंश मेहरा द्वितीय व आरुष बड़ियाल तृतीय रहे।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में लॉरेंट स्कूल की डॉयल रियालच ने पहला, आईआईटी स्कूल मंडी की भव्या सिंह ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहोरपाई की शगुन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में प्रदेशभर से कुल 119 शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मुनीष राणा ने किया। समापन अवसर पर जेएम मार्ट द्रंग के मालिक प्रदीप कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।

इस अवसर पर ज्वाला चेस क्लब के प्रधान मोहिंद्र धीमान, उपप्रधान धर्म चंद जगोतरा, सचिव वंदना धीमान, सहसचिव अंजना कुमारी, चीफ आर्बिटर विकास धीमान, आर्बिटर संदीप बहल, राकेश, संदीप कुमार, जीवन सिंह और रवि कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed