{"_id":"69988603137c8983d1049d68","slug":"hhyyy-kangra-news-c-399-1-dsl1012-432301-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा-जवाली मार्ग पर कार 50 फुट नीचे गिरी, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा-जवाली मार्ग पर कार 50 फुट नीचे गिरी, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)। देहरा-जवाली सड़क मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। हरिपुर से गुलेर की ओर जा रही एक कार चालक का नियंत्रण खोने से करीब 50 फुट नीचे लुढ़क गई। राहत की बात यह रही कि वाहन जिस स्थान पर गिरा, वहां भी सड़क थी, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।
हादसे में वाहन चालक, जो पेशे से अध्यापक बताया जा रहा है, को हल्की चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए सीएचसी हरिपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने बताया कि चालक के बयान के आधार पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।