फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   health

ज्वालाजी अस्पताल में 24 घंटे मलेंगी दवाइयां

Sat, 21 Dec 2019 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
health
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल ज्वालामुखी में मेडिकल टेस्टों के रेट कम होंगे। अस्पताल में जल्द ही एसआर लैब स्थापित होगी। साथ ही यहां अब 24 घंटे दवाइयां मिलेंगी। अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव पारित कर विभाग को भेज दिया गया है। ज्वालाजी के विश्रामगृह में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने शिरकत की। एसडीएम ज्वालाजी अंकुश शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। लगभग 22 लाख रुपये का बजट पास किया गया।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि अस्पताल में सिविल सप्लाई की दुकान खोली जाएगी, जिससे मरीजों को 24 घंटे दवाइयां उपलब्ध हो सकें। अस्पताल में गार्ड की नियुक्ति जल्द की जाएगी। अस्पताल परिसर में और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अस्पताल के इर्दगिर्द लगभग 4 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। वाटर कूलर सहित मरीजों के बैठने के लिए बेंच व हॉल में एलईडी लगवाने सहित अस्पताल में लाइट जाने के दौरान जनरेटर की सुविधा का प्रावधान बजट में किया गया है। मरीज ठंड में न ठिठुरें, इसके लिए यहां हीटर की भी व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल के चारों ओर चहारदीवारी लगाई जाएगी। अस्पताल में डॉक्टरों के बने आवासीय मकानों को सीवरेज सुविधा से जोड़ने का भी प्रावधान किया जाएगा। ज्वालाजी अस्पताल में गेट लगवाने सहित अस्पताल के अंदर खराब पड़े पंखों को ठीक करवाने व एक ओर 108 एंबुलेंस वाहन सहित कार शेड बनाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed