फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four players of the district will participate in the North Zone Badminton Competition

Kangra News: जिले के चार खिलाड़ी नॉर्थ जोन बैडमिंटन स्पर्धा में लेंगे भाग

Mon, 25 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four players of the district will participate in the North Zone Badminton Competition
जिले के चार खिलाड़ी नॉर्थ जोन बैडमिंटन स्पर्धा में लेंगे भाग
विज्ञापन

राज्य प्रतियोगिता में भारती, कर्ण, रूबी और ज्योतिष्का का बेहतर प्रदर्शन
ऊना में 8 से 11 सितंबर तक होगी नॉर्थ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद कांगड़ा जिला के चार खिलाड़ी नार्थ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय अंडर-19 और सीनियर वर्ग की महिला और पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक हासिल करने के बाद खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कांगड़ा जिला से देहरा की रहने वाली 17 साल की खिलाड़ी भारती शर्मा ने अंडर-19 और सीनियर वर्ग में स्टेट चैंपियन का खिताब हासिल किया है। जबकि कांगड़ा के कर्ण शर्मा राज्य स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता में विजेता रहे है। इसके अलावा कांगड़ा की रूबी कतनौरिया और ज्योतिष्का का भी चयन हुआ है। ये खिलाड़ी ऊना में आठ से 11 सितंबर तक होने वाली नाॅर्थ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखेंगे। खिलाड़ियों से जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ ने पदक की उम्मीद रखी है। पहली बार ऐसे हुआ है कि कांगड़ा की महिला खिलाड़ी राज्य स्तरीय अंडर-19 और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में विजेता बनी है। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के सचिव विलास हंस ने कहा कि खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांगड़ा का दबदबा कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed