फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Footpaths are being demolished repeatedly in the name of laying underground cables in Smart City Dharamshala.

Kangra News: स्मार्ट सिटी धर्मशाला में भूमिगत केबल बिछाने के नाम पर बार-बार तोड़े जा रहे फुटपाथ

Tue, 14 Jan 2025 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Footpaths are being demolished repeatedly in the name of laying underground cables in Smart City Dharamshala.
दाडनू-खनियारा मार्ग पर फुटपाथ पर बने चेंबर का टूटा ढक्कन। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज।
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में भूमिगत केबल बिछाने के नाम पर बार-बार फुटपाथ तोड़े जा रहे हैं। दाड़नू से खनियारा मुख्य सड़क के किनारे पिछले तीन साल में दो बार फुटपाथ को तोड़ा जा चुका है। अभी तीन महीने पूर्व ही इस मार्ग पर दोबारा फुटपाथ बनाए गए और फुटपाथ पर टाइलें बिछाई गईं थीं। लेकिन, सोमवार को फिर से केबल बिछाने के नाम पर फुटपाथ को जगह-जगह पर उखाड़ दिया। कंकरीट को तोड़ कर सड़क के किनारे मलबे के ढेर लगा दिए गए।
विज्ञापन

पिछले तीन साल से बार-बार सड़क के किनारे फुटपाथ बनाने और उखाड़ने के कार्य से जहां सरकारी धनराशि का दुरुपयोग हो रहा है तो वहीं सड़क के किनारे मलबे के ढेर से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। सड़क के आसपास रहने वाले लोगों और खासकर राहगीरों का धूल के कारण स्वास्थ्य खराब हो रहा है।
विज्ञापन


हम पिछले तीन साल से सड़क के किनारे केबल डालने के लिए हो रही खोदाई के कार्य को देख रहे हैं। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। नगर निगम को चाहिए कि एक बार ही खोदाई करके अंडरग्राउंड बड़ा पाइप डाला जाए और उसके माध्यम से जिस भी कंपनी को केबल बिछानी है, वह इस पाइप के माध्यम से डालता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रताप चंद, पूर्व पंचायत प्रधान, खनियारा

चरान खड्ड से लेकर खनियारा के पटोला स्कूल तक सड़क के किनारे पहले इंटरलॉक टाइलें बिछाई गई थीं। लेकिन, बाद में इन टाइलों को उखाड़ कर केबल बिछा दी गई। बाद में फिर से फुटपाथ बनाए गए लेकिन, आजकल फिर से खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे सरकारी धनराशि का दुरुपयोग हो रहा है।

-अक्षय कुमार, गांव ठेहड़

-स्मार्ट सिटी क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। धर्मशाला खनियारा मार्ग पर जो फुटपाथ बनाया गया है, वह निर्माण कार्य के कुछ दिन बार ही क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है। कई जगह मिट्टी पर कंकरीट बिछा दी गई थी। बारिश के बाद फुटपाथ धंस गया है। टाइलें बाहर निकल रही हैं।
-सुरेंद्र शर्मा, गांव पटोला।
कोट्स:
शहर में फुटपाथ को बार-बार तोड़ने के मामले की जांच की जाएगी। इस बारे में इंजीनियर को निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।
-जफर इकबाल, आयुक्त नगर निगम धर्मशाला

दाडनू-खनियारा मार्ग पर फुटपाथ पर बने चेंबर का टूटा ढक्कन। संवाद

दाडनू-खनियारा मार्ग पर फुटपाथ पर बने चेंबर का टूटा ढक्कन। संवाद- फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed