फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fire breaks out in cowshed in Katharu, bull dies

Kangra News: कठारु में गोशाला में भड़की आग, बैल की मौत

Mon, 11 May 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 11 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cowshed in Katharu, bull dies
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह की ग्राम पंचायत भट्टूं समूला के गांव कठारु में रविवार देर रात एक गोशाला भीषण आग की भेंट चढ़ गई। इस हादसे में गोशाला के भीतर बंधे एक बैल की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। रविवार रात करीब 12 बजे स्थानीय निवासी कुलदीप चंद की गोशाला से अचानक आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोर सुनकर भारी संख्या में लोग मौके पर जुटे और निजी स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी गोशाला जलकर राख हो गई और भीतर बंधे बैल को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों और राजस्व विभाग की टीम ने मौके का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों के अनुसार इस अग्निकांड में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed