{"_id":"6b0036022913d2bf7e0d2c8d","slug":"farmers-old-age-will-be-secured-through-nps-savings-dr-abhishek-kangra-news-c-399-dsl1018-555637-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएस संचय से सुरक्षित होगा किसानों का बुढ़ापा : डॉ. अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएस संचय से सुरक्षित होगा किसानों का बुढ़ापा : डॉ. अभिषेक
विज्ञापन
धर्मशाला में जागरूकता कार्यक्रम, नियमित बचत और दीर्घकालिक निवेश के लिए किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए पेंशन योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इसी उद्देश्य से धर्मशाला में एनपीएस संचय योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधान वित्त सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने नियमित बचत और दीर्घकालिक निवेश के माध्यम से भविष्य सुरक्षित करने का संदेश दिया।
पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के मार्गदर्शन और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में एनपीएस की विशेषताओं, निवेश विकल्पों, पंजीकरण प्रक्रिया और वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा के महत्व पर जानकारी दी गई। डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि नियमित बचत और वित्तीय नियोजन से भविष्य की आर्थिक जरूरतों को सुरक्षित किया जा सकता है। खासकर किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए पेंशन योजनाओं की जानकारी जरूरी है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने एनपीएस के तहत निवेश की संभावनाओं, कार्यप्रणाली और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी। प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करने के साथ इच्छुक लोगों के पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर पीएफआरडीए के शुभम खंडेलवाल, डॉ. ऋत्विक भावसार और रघुवीर सिंह चरण, पीएनबी के पृथ्वी रणवीर, यूको बैंक के अंचल प्रमुख कमल, नाबार्ड के हिमांशु साहू, कृषि विभाग से अशोक और बागवानी विभाग से डॉ. राजकुमारी सहित किसान, ग्रामीण उद्यमी, वित्तीय साक्षरता समूहों के प्रतिनिधि और कॉमन सर्विस सेंटर संचालक उपस्थित रहे।