फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fairs are the identity of our cultural heritage: Sudhir

मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : सुधीर

Wed, 09 Apr 2025 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fairs are the identity of our cultural heritage: Sudhir
सकोह दंगल में विधायक को सम्मानित करते मेला कमेटी के पदा​धिकारी। स्रोत: कमेटी - फोटो : केसीए
धर्मशाला। विधायक सुधीर शर्मा ने मंगलवार को श्री लखदाता पीर दंगल सकोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं और आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। जल्द ही उनके प्रयासों और केंद्र में मोदी सरकार के सहयोग से सकोह में एक विशाल आइस स्केटिंग रिंक बनकर तैयार होगा। उन्होंने अपनी तरफ से श्री लखदाता पीर कमेटी सकोह को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की और मेला कमेटी की मांग को मानते हुए यह भी आश्वस्त किया कि जल्द ही मेला कमेटी को भव्य दंगल को आयोजित करने के लिए भूमि भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।इस दौरान सोनू पहलवान ने बड़ी माली जीती और 3100 रुपये पुरस्कार राशि प्राप्त की।
विज्ञापन


पीएम मोदी का सपना पूरा करने में आज से ही जुटेंगे
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम आज से ही जुट जाएंगे। यह बात धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मंगलवार को भाजपा सदस्यता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मंगलवार को आयोजित शहरी और ग्रामीण भाजपा के संयुक्त सम्मेलन में साढ़े 500 से ज्यादा कार्यकर्ता और नेताओं को संबोधित करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल में धर्मशाला एकमात्र विधानसभा हलका रहा है, जहां का सदस्यता स्ट्राइक रेट पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा है। यह सब धर्मशाला के भाजपाइयोंं की एकजुटता से ही संभव हो पाया है। सुधीर शर्मा ने इसके लिए भाजपाइयों को बधाई दी। सुधीर शर्मा ने कहा कि आने वाले चुनावों में हिमाचल में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे कांग्रेस सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत करवाएं। भाजपा की नीतियों पर जनता को भरोसा है। नरेंद्र मोदी ही देश में सबसे बड़ी गारंटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed