फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fair at Siddh Baba Shibbo Than Temple from July 20

Kangra News: सिद्ध बाबा शिब्बो थान मंदिर में मेला 20 जुलाई से

Sat, 19 Jul 2025 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fair at Siddh Baba Shibbo Than Temple from July 20
भरमाड़ के प्रसिद्ध सिद्ध बाबा शिब्बो थान मंदिरका फोटो स्तोत्र।  मंदिर कमेटी
रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली की भरमाड़ पंचायत में स्थित ऐतिहासिक और आस्था का प्रतीक सिद्ध बाबा शिब्बो थान मंदिर में 20 जुलाई से दो माह तक चलने वाले मेले का शुभारंभ होगा। मेले को लेकर मंदिर कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात्रि ठहराव, पेयजल, चिकित्सा और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर कमेटी के महंत सतीश वत्स ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के बाबा शिब्बो के दर्शन हेतु आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां पर बिच्छू और सांप के डसने का उपचार किया जाता है और श्रद्धालु बाबा जी की कृपा से पूर्ण स्वस्थ होकर लौटते हैं। बाबा शिब्बो थान की खास बात यह है कि यह मंदिर गुग्गा वीर के परम भक्त बाबा शिब्बो थान को समर्पित है। मान्यता है कि बाबा शिब्बो ने गुग्गा वीर की कठोर तपस्या कर उनसे प्रसन्न होकर तीन महत्वपूर्ण वरदान प्राप्त किए थे। वरदानों में गुग्गा वीर ने बाबा शिब्बो को कहा कि यह स्थान उनके नाम से प्रसिद्ध होगा। यहां पर सांप के डसे व्यक्ति का तेरे वंशज मंदिर महंत द्वारा चरणामृत की पिलाने से जहर उतर जाएगा। वहीं, तेरे स्थान के भंगारे को लगाने से विदेश में बैठे व्यक्ति का चर्म रोग ठीक हो जाएगा और इस स्थान की मिट्टी कभी समाप्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed