फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal local bodies election Results: BJP and congress wins  three-three nagar nikay in kangra

नगर निकाय चुनाव: कांगड़ा में न भाजपा की लहर न कांग्रेस का जादू

Mon, 11 Jan 2021 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
himachal local bodies election Results: BJP and congress wins  three-three nagar nikay in kangra
ज्वालामुखी में विजयी कांग्रेस उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

नगर निकाय के चुनाव के मुकाबले में कांग्रेस और भाजपा दोनों बराबरी पर रहे। कांगड़ा जिले में आठ नगर निकायों में 3 भाजपा और 3 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। एक नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला में निर्दलीय बाजी मार गए। यहां पर 6 निर्दलीय जीते, दो सीटें भाजपा और 3 कांग्रेस ने झटकी। नगर परिषद कांगड़ा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही। दोनों दलों ने 9 में से 3-3 सीटें जीतीं। तीन सीटें निर्दलीय ले गए। आठों नगर निकायों में कुल 66 सीटें थीं। जिनमें से भाजपा ने 28 और कांग्रेस ने 26 जीतीं।

विज्ञापन


निर्दलीयों ने 12 सीटें जीतीं। पिछली बार जिला में 7 नगर निकाय थे जिनमें कांग्रेस ने चार और भाजपा ने तीन में जीत हासिल की थी। हालांकि, विस चुनाव से पहले इस सेमिफाइनल में दो मंत्रियों बिक्रम ठाकुर, राकेश पठानिया की साख बच गई। बिक्रम देहरा और राकेश पठानिया नूरपुर का किला बचाने में कामयाब रहे। लेकिन, मंत्री सरवीण चौधरी अपने घर में ही ढेर हो गईं। शहरी विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार सरवीण चौधरी ने अपनी शाहपुर पंचायत को नगर पंचायत बनवाया था लेकिन जनता ने उसके बदले वोट नहीं दिया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री जीएस बाली के गढ़ नगरोटा बगवां में कांग्रेस का क्लीन स्वीप हो गया। यहां 7 में से 6 सीटें भाजपा और एक निर्दलीय ने जीती। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन अपने ही गढ़ में हार गए। जवाली में विधायक अर्जुन ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा। नगर परिषद नगरोटा बगवां में पिछली बार भाजपा ने कब्जा किया था। इस बार भाजपा ने यहां पर 6 और एक सीट निर्दलीय ने जीतीं। नगर पंचायत बैजनाथ में पिछली बार पहले ढाई साल कांग्रेस का कब्जा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भाजपा ने 2, कांग्रेस 3 और 6 सीटों पर निर्दलीय जीते। नगर परिषद कांगड़ा में पिछली बार कांग्रेस का कब्जा था। इस बार कांगड़ा में भाजपा तीन, कांग्रेस 3 और निर्दलीयों ने 3 सीटें जीती हैं। पिछली बार भाजपा के कब्जे में रही जवाली नगर पंचायत में कांग्रेस जीती। पिछली बार भाजपा की कब्जे वाली नगर पंचायत जवाली में 6 कांग्रेस और भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है, एक निर्दलीय जीता है। पहली बार नगर पंचायत बनी शाहपुर में कांग्रेस ने चार, भाजपा ने दो और एक सीट निर्दलीय ने जीती है।


कई दशकों से कांग्रेस के कब्जे वाली नगर परिषद नूरपुर में भाजपा ने पहली बार 6 और कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं। पहले से भाजपा के कब्जे वाली नगर परिषद देहरा में फिर कमल लहराया। यहां पर भाजपा ने 6 और कांग्रेस ने एक सीट जीती। पहले से कांग्रेस के कब्जे वाली नगर परिषद ज्वालाजी में फिर हाथ हावी रहा। यहां पर 7 में से 6 सीटें कांग्रेस और एक भाजपा ने जीतीं। यहां पर पवन राणा और रमेश धवाला के बीच सियासी लड़ाई पार्टी पर भारी पड़ी। पहले से कांग्रेस के कब्जे वाली नगर परिषद कांगड़ा में भाजपा को तीन, कांग्रेस को तीन और निर्दलीयों को तीन सीटें मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed