{"_id":"65e316519d4a2758b10729b5","slug":"dug-drains-filled-outside-ramshala-college-kangra-news-c-95-1-kng1002-127366-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला कॉलेज के बाहर भरीं खोदी नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला कॉलेज के बाहर भरीं खोदी नालियां
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज के बाहर भरीं खोदी नालियां
भारत-इंगलैंड टेस्ट मैच से पहले स्मार्ट सिटी के ठेकेदार ने दुरुस्त की सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में बन रहे कारिडोर के लिए खोदी गई नालियों को अब ठेकेदार ने भरना शुरू कर दिया है। जेसीबी की मदद से पाइप बिछाकर नालियों को भरा जा रहा है। साथ ही सड़क की दूसरी ओर रखे मलबे को भी हटाया जा रहा है। सात मार्च से धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत-इंगलैड मैच से पहले ठेकेदार ने हादसों को न्योता दे रही खोदी नालियों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है। डिग्री कॉलेज धर्मशाला से केंद्रीय विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर तक एक तरफ की खोदी नाली में मिट्टी भर दी है।
इसके अलावा मैच के दौरान भी दर्शकों को स्टेडियम तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। अमर उजाला समाचार पत्र में 19 फरवरी को छपी खबर (भारत-इंगलैड टेस्ट मैच नजदीक, सड़कों पर लगे मलबे के ढेर) के बाद स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने हरकत में आते हुए ठेकेदार को जल्द नालियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। खबर छपने के कुछ दिन बार ठेकेदार ने सड़क किनारे खोदी नालियों को जेसीबी की मदद से भरना शुरू कर दिया है और मैच से पहले सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा।
धर्मशाला के केसीसी चौक से स्टेडियम तक स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कारिडोर बनाने का कार्य चल रहा है, लेकिन ठेकेदार ने कॉलेज के बाहर खोदी नालियों को खुला ही छोड़ दिया था, जिस वजह से वहां पर हादसों का खतरा बढ़ गया था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसका असर यह हुआ कि अब इन खोदी नालियों को जेसीबी की मदद से भरा जा रहा है। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सीईओ एवं नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि शहर में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं। मैच से पहले खोदी गई नालियों को भरने के लिए कहा गया था।