{"_id":"6733429602783f74100b94e1","slug":"drinking-water-sources-started-drying-up-due-to-lack-of-rain-kangra-news-c-95-1-kng1002-154248-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बारिश न होने से सूखने लगे पेयजल स्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बारिश न होने से सूखने लगे पेयजल स्रोत
Wed, 13 Nov 2024 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 13 Nov 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
बीना शर्मा
धर्मशाला के गुरुद्वारा रोड में एक दिन छोड़ मिल रहा पानी
दिन में करीब एक घंटे के लिए आ रही पेयजल सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। दो माह से बारिश न होने के कारण अब पेयजल स्रोत सूखना शुरू हो गए हैं। इस वजह से धर्मशाला में पेयजल की किल्लत शुरू हो गई है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो आने वाले समय में पेयजल संकट और गहरा सकता है।
पेयजल स्रोत प्रभावित होने से धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित गुरुद्वारा रोड में लोगों को एक दिन छोड़ कर पानी मिल रहा है । एक दिन बाद भी पानी केवल एक-डेढ़ घंटे के लिए मिल रहा है, जो किसी भी परिवार के लिए नाकाफी है। लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पेयजल की सप्लाई बढ़ाई जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बारिश न होने से पेयजल स्रोत और खड्डों-नालों में भी पानी कम हो गया है। इस कारण पेयजल आपूर्ति करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है।
- गुरुद्वारा रोड में कुछ दिनों से विभाग की ओर से एक दिन छोड़ कर पानी की सप्लाई दी जा रही है। इस वजह से न टंकियां भर पा रही हैं और न पानी पूरा हो पा रहा है। - वीना शर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
- पेयजल की पर्याप्त सप्लाई न आने के कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं। एक दिन के बाद आ रहे पानी का इसका प्रेशर की कम है और नहाने, कपड़े धोने आदि के लिए पानी पूरा नहीं हो पा रहा है।
- सुनंदा महाजन, स्थानीय निवासी
- स्मार्ट सिटी धर्मशाला में लोगों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। विभाग को चाहिए कि पहले ही सूखे जैसे हालातों से निपटने के लिए कोई प्लान तैयार करना चाहिए।
- अखिलेश, स्थानीय निवासी
- कांगड़ा में लंबे समय से बारिश न होने के कारण पेयजल सप्लाई कुछ हद तक बाधित हो रही है। जैसे की बारिश होगी तो यह समस्या हल हो जाएगी। लोगों से सहयोग की अपील है।
- सुमित कटोच, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग मंडल धर्मशाला