फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Divit, Tarkash, and Tarshit won their matches.

Kangra News: दिवित, तर्कश और तरशित ने जीते मुकाबले

Mon, 28 Sep 2026 01:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Divit, Tarkash, and Tarshit won their matches.
धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में ​ मिनी और जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के मैच में ​भिड़ते हुए ​खिला
धर्मशाला। इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में शुरू हुई जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन युवा शटलरों ने कोर्ट पर शानदार खेल दिखाया। अंडर-15 लड़कों के एकल वर्ग में दिवित चंद्र ने आसमान को, तर्कश शर्मा ने वंश पंडित को, तरशित ने देवाश गर्ग को हराया।
विज्ञापन

स्वास्तिक शर्मा ने आयुष्मान सपईया को, रियांश ने आयुष्मान पंडित को, सक्षम चंबियाल ने ओजस कुमार को, आर्यवीर ने आरव राणा को, पियूष ने युग ठाकुर को, आदित्य चौधरी ने मुकुल को और तनमय बलबाल ने अर्णव पराशर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अंडर-17 लड़कों के एकल मुकाबलों में निर्जल ने चिराग ठाकुर को और श्रेष्ठ कोरोल ने पियूष को मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, अंडर-11 लड़कों के एकल में शिवम ने विराज को, अभिमन्यु बलबाल ने ज्योति आदित्य पराशर को, कार्तिक ने नैतिक को, अयान ने शिवीन जैन को, रुद्रांश पंडित ने सिद्धांत को, दक्ष कपूर ने आहान राणा को और आदर्श कुंडल ने ईशान राणा को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग के अंडर-15 एकल मुकाबलों में अरण स्वामी ने रिधिमा को, सांची ने नेहा को, राव्या धीमान ने हेजल को और प्रणवी ने आद्विका पठानिया को शिकस्त दी। अंडर-17 लड़कियों के एकल में राध्या चौधरी ने अरुशी को और इरा स्वामी ने खुशी वालिया को हराया।

इससे पहले, जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय मिनी अंडर-11, सब-जूनियर अंडर-15 तथा अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ नगर निगम धर्मशाला के पूर्व महापौर देविंदर सिंह जग्गी ने किया। उद्घाटन अवसर पर वन विभाग के एसीएफ दौलत राम, हरभजन सिंह और संजीव शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहां वे जिला कांगड़ा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में  मिनी और जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के मैच में भिड़ते हुए खिला

धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में मिनी और जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के मैच में भिड़ते हुए खिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed