{"_id":"692efd195e82d7c9a80694f8","slug":"divansh-of-palampur-won-gold-in-the-world-powerlifting-championship-kangra-news-c-95-1-ssml1019-208949-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पालमपुर के दिवांश ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पालमपुर के दिवांश ने जीता गोल्ड
Wed, 03 Dec 2025 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:21 AM IST
विज्ञापन
करनाल में आयोजित चैंपियनशिप में मेडल हासिल करते दिवांश शर्मा। -स्रोत : जागरुक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। राजपुर टांडा निवासी दिवांश शर्मा ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 27 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता रॉ पावरलिफ्टिंग फेडरेशन रजिस्टर्ड इंडिया, वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग यूनियन और ब्रिटिश पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा के करनाल में आयोजित की गई।
20 वर्षीय दिवांश ने जूनियर कैटेगरी में दमदार प्रदर्शन करते हुए डेडलिफ्ट में 170 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। दिवांश ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता नवीन शर्मा और निनेश शर्मा को दिया और फिट ट्रीट जिम, राजपुर के संचालक एवं प्रशिक्षक निखिल गौतम का विशेष धन्यवाद किया। दिवांश ने कहा कि वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए और भी मेडल जीतने का लक्ष्य रखते हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनना चाहते हैं। संवाद