फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala-Sudhed road blocked by landslide; traffic restored at 11 AM.

Kangra News: भूस्खलन से धर्मशाला-सुधेड़ सड़क हुई बंद, 11 बजे आवाजाही बहाल

Sat, 08 Aug 2026 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 08 Aug 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala-Sudhed road blocked by landslide; traffic restored at 11 AM.
धर्मशाला से सुधेड़ मार्ग पर बारिश से सड़क बहने से बस फंस गई। इस दौरान लोगों को पैदल ही सफर करना
धर्मशाला। भारी बारिश के कारण धर्मशाला-सुधेड़-चड़ी मार्ग पर अचानक भू-स्खलन होने से सड़क के दो हिस्से ढह गए। इससे शुक्रवार सुबह वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और यात्रियों व चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। 11 बजे फिर से आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन

सुबह करीब 8ः30 बजे भूस्खलन की सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने यातायात रोक दिया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की टीम जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने भारी बारिश के बीच मलबा हटाकर सड़क को दुरुस्त किया और करीब 11 बजे मार्ग को यातायात के लिए अस्थायी रूप से बहाल कर दिया। इस दौरान दोपहिया वाहनों व पैदल यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने के कारण सुबह नौ बजे धर्मशाला से चड़ी की ओर जा रही एक बस भी मलबे में फंस गई। पीडब्ल्यूडी और पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इसके बाद यात्रियों को पैदल ही बस अड्डे पहुंचना पड़ा। इस दौरान गाड़ियों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया, जिससे वहां लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भूस्खलन के कारण निचले क्षेत्र में कुछ घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत सुरक्षात्मक उपाय करने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां भूस्खलन हो रहा है। मगर अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है।

भूस्खलन के कारण सड़क का सारा मलबा नीचे हमारे घरों तक आ रहा है। इससे घरों को खतरा पैदा हो गया है। आगे भारी बारिश हुई तो बड़ा नुकसान हो सकता है। - हरवंश लाल, स्थानीय निवासी।
पिछली बरसात में भी यह मार्ग टूटा था, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। विभाग की अनदेखी से चालकों और राहगीरों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। -अभिषेक, वाहन चालक।
बार-बार भू-स्खलन से गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। सरकार इसे प्राथमिकता पर ठीक करे और दोनों तरफ चेतावनी बोर्ड लगाए ताकि चालकों को सुविधा मिले। - ओंकार सिंह, वाहन चालक।


सुबह 8ः30 बजे जैसे ही हमें इस मार्ग के बंद होने की सूचना मिली, उसी समय विभाग ने कर्मचारियों को जेसीबी मशीन के साथ मौके भेजा और मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया। लगभग 11 बजे के करीब सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया था। -शुभंक शर्मा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी मंडल धर्मशाला-1

धर्मशाला से सुधेड़ मार्ग पर बारिश से सड़क बहने से बस फंस गई। इस दौरान लोगों को पैदल ही सफर करना

धर्मशाला से सुधेड़ मार्ग पर बारिश से सड़क बहने से बस फंस गई। इस दौरान लोगों को पैदल ही सफर करना

धर्मशाला से सुधेड़ मार्ग पर बारिश से सड़क बहने से बस फंस गई। इस दौरान लोगों को पैदल ही सफर करना

धर्मशाला से सुधेड़ मार्ग पर बारिश से सड़क बहने से बस फंस गई। इस दौरान लोगों को पैदल ही सफर करना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed