फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala Hospital's emergency number is not answered.

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल के आपातकालीन नंबर पर नहीं उठाते फोन

Thu, 21 May 2026 01:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala Hospital's emergency number is not answered.
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में आपातकालीन सेवाओं के लिए जारी किया गया फोन नंबर 01892-227595 मरीजों और तीमारदारों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनता जा रहा है। आरोप है कि रात के समय आपातकालीन वार्ड में फोन नहीं उठाया जाता जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आपातकालीन वार्ड में पहुंचने से पहले लोग डॉक्टरों की उपलब्धता, मरीज की स्थिति या आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी जानकारी लेने के लिए कई बार कॉल करते हैं लेकिन घंटों तक फोन नहीं उठाया जाता। ऐसे में लोगों को बिना जानकारी अस्पताल पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

धर्मशाला के सचिन ने मंगलवार रात को 9:40 से 10 बजे कर करीब 10 बार फोन किया लेकिन एक बार भी अस्पताल स्टाफ की तरफ से फोन नहीं उठाया गया। देर शाम एक बच्ची को कुत्ते ने काट लिया था। ऐसे में आपातकालीन वार्ड से जानकारी लेनी थी कि क्या रात के समय एंटी रेबीज का टीका लग सकता है या नहीं। मगर एक बार भी फोन नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि आपातकालीन नंबरों पर कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और 24 घंटे फोन उठाने करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर जानकारी और सहायता मिल सके।

उधर, धर्मशाला अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुनील भट्ट ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। स्टाफ नर्सों को निर्देश दे दिए गए हैं कि आपातकालीन नंबर पर आने वाले सभी फोन को उठाया जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed