फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dead body of a person found hanging in Nahaliya

Kangra News: नाहलियां में फंदे से लटका मिला व्यक्ति की शव

Sun, 28 Jul 2024 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found hanging in Nahaliya
पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा शव, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुंडियां (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां की नाहलियां पंचायत में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। थाना प्रभारी खुंडियां रणजीत सिंह परमार ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि पंचायत नाहलियां के गांव मुंडल में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना के अनुसार थाना खुंडियां की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि 32 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में अपने ही घर में पड़ा है। पुलिस ने परिजनों और अन्य लोगों के बयानों को कलमबद्ध किए तो प्रारंभिक जांच में मामला फंदा लगाकर आत्महत्या का पाया गया। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह (32) पुत्र सरवन कुमार निवासी गांव मुंडल, डाकघर नाहलियां, तहसील खुंडियां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, पंचायत नाहलियां के प्रधान कमलजीत सिंह ने बताया कि मृतक सुरजीत कुमार एक ट्रक चालक था। सुरजीत सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। मृतक सुरजीत सिंह दो भाई हैं, जिसमें एक छोटा भाई भी मानसिक रूप से ठीक नहीं है। मृतक सुरजीत सिंह के पिता सरवन कुमार मिस्त्री का काम करते हैं तो अब पूरे परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी उनके ऊपर ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed