फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Crowds gathered in temples, 17,500 people visited the temple under the surveillance of CCTV cameras

Kangra News: मंदिरों में उमड़ी भीड़, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 17,500 ने किए मां के दर्शन

Mon, 02 Jun 2025 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in temples, 17,500 people visited the temple under the surveillance of CCTV cameras
कांगड़ा/ज्वालामुखी/चामुंडा। जिला कांगड़ा की तीन शक्तिपीठों में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 17,500 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इस दौरान ज्वालामुखी मंदिर में 10,000, कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में 1500 और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 6,000 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हालात सामान्य हो गए हैं। जिले के मंदिरों में अब लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

ज्वालामुखी मंदिर प्रभारी मनोहर लाल ने बताया कि मंदिरों में फिर से रौनक लौटना शुरू हो गई है। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए हैं। उधर, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा की प्रभारी नीलम राणा ने बताया कि मंदिर प्रशासन आने जाने वाले श्रद्धालुओं पर सीसीटीवी से निगरानी कर रहा है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed