फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बोदल में महिला की मौत, चार लोग गिरफ्तार

बोदल में महिला की मौत, चार लोग गिरफ्तार

Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बोदल में महिला की मौत, चार लोग गिरफ्तार
बोदल में महिला की मौत, चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

मंगलवार को महिला ने खा लिया था जहरीली पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
पंचरुखी (कांगड़ा)। इलाके के पहाड़ा के वोदल गांव में एक महिला की जहरीली वस्तु खाने से मौत हो गई। महिला ने मंगलवार रात को कोई जहरीली चीज खा ली थी। इस पर उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों उसे पालमपुर में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर बुधवार को उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर मायके वालों ने सुसराल वालों पर उनकी बेटी को मारने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बोदल गांव में एक महिला ने मंगलवार रात को जहरीली वस्तु निगल ली थी। जिस पर उसकी हालत खराब हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर बुधवार को महिला किरण (21) की मौत हो गई। महिला की मौत होते ही पिता काका राम ने पुलिस में सुसराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर सास रक्षा, सुसर प्रीतम, पति रमेश और जेठ राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का सात माह का एक बच्चा है। उधर, थाना प्रभारी पंचरुखी सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed