{"_id":"5b8ad91242c79246344b3b8e","slug":"91535826194-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला कालेज के प्राचार्य के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मशाला कालेज के प्राचार्य के घर लाखों की चोरी
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के पॉश इलाके जवाहर नगर में शनिवार को दिनदहाड़े राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य के घर चोरी हो गई। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। इस दौरान चोर जहां लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए, वहीं उन्होंने नकदी पर भी हाथ साफ किया है।
जानकारी के अनुसार जवाहर नगर स्थित धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य सुनील मेहता के घर पर चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राचार्य शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए कॉलेज गए थे। वहीं उनकी पत्नी भी कृषि विभाग के रैत में कार्यरत हैं। ऐसे में उनके घर पर कोई भी नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के मुख्य दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी से नकदी तथा गहनों पर हाथ साफ किया। प्राचार्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोर उनके घर से करीब एक लाख रुपये नकद, जबकि 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं। चोरी की इस वारदात का पता उस समय चला जब प्राचार्य की पत्नी छुट्टी कर अपने घर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने पति को दी।
कोट्स
वहीं पुष्टि करते हुए सदर थाना धर्मशाला प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर कई साक्ष्य जुटाए गए हैं, जबकि मामले की जांच की जा रही है। वहीं फोरेंसिक लैब धर्मशाला के विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं।