{"_id":"5ba935de867a557eb041890d","slug":"61537816030-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। क्षेत्र के बसदेहड़ा में जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई । मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मामले के संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह अशोक कुमार बसदेहड़ा रेलवे ट्रैक से होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान ऊना से दिल्ली जा रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे अशोक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
ट्रेन की चपेट में आने से अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही चालक ने ट्रेन रोकी। इसकी सूचना ऊना रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया। रेलवे चौकी प्रभारी सुषमा रानी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम को अस्पताल भेजा गया है। मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।