फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर पर सचिव ने बैंक ने निकाले पैस

प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर पर सचिव ने बैंक ने निकाले पैस

Tue, 20 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर पर सचिव ने बैंक ने निकाले पैस
थुरल (कांगड़ा)। पंचायत कौना में सचिव ने ही पंचायत के पैसों का गबन कर दिया। सचिव ने प्रधान के फर्जी हस्ताक्षकर कर करीब पौने पांच लाख रुपये निकाल लिए। मामले का खुलासा होने पर सचिव ने अपनी गलती स्वीकारी और सारे पैसे भरने हामी भरी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंचायत में पैसों का गबन होता देख पंचायत प्रधान ने इसकी शिकायत विकास खंड अधिकारी भेडू महादेव से की थी। पंचायत के रिकॉर्ड की छानबीन पर पंचायत सचिव की ओर से पैसों का गबन करने की बात सामने आ गई। सचिव ने पंचायत को करीब पौने पांच लाख रुपये की चपत लगा दी। सचिव ने यह गबन पंचायत प्रधान के स्वयं हस्ताक्षर कर किया है। जबकि सचिव ने भी गबन की बात को मान लिया है।
विज्ञापन

प्रधान नरेश कुमारी मेहरा ने आठ नवंबर को इसका शिकायत पत्र बीडीओ भेडू महादेव को दिया था। प्रधान ने आरोप लगाया था कि उनकी पंचायत में कार्यरत सचिव कर्मदीन ने उनके फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से पैसे निकाल लिए हैं। इनका किसी काम के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया है। बीडीओ ने 12 नवंबर को ही पंचायत का रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया था। मंगलवार को बीडीओ अपनी टीम के साथ कौना पंचायत में पहुंचे और रिकॉर्ड को देखा। इसमें अभी तक चार लाख 78 हजार 337 पैसों का गबन पाया गया है, जबकि सचिव कर्मदीन ने पूछताछ में पैसे निकालने की बात कबूल कर ली है। सचिव ने अपने लिखित बयान में बताया कि उसने दो लाख बैंक में जमा करवा दिए हैं और अन्य पैसों को भी जल्द भरने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
होगी कार्रवाई
बीडीओ भेडू महादेव सिकंदर ने कहा कि कौना पंचायत में पैसों के गबन की बात सामने आई है। बैंक ने बिना हस्ताक्षर की जांच किए बगैर ही सचिव को रुपये कैसे दे दिए, इसकी भी छानबीन की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज एक्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पंचायत इंस्पेक्टर संजय शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नवनीत शर्मा, कनिष्ठ अभियंता ऋषभ मेहता, प्रधान नरेश कुमारी मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed