{"_id":"59626d844f1c1bdd7e8b4568","slug":"51499622788-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के ताले तोड़ कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के ताले तोड़ कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए चोर
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब में एक सूने घर के ताले तोड़कर चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने मुख्य दरवाजे के हैंडल सहित ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना वाली रात को घर के मालिक रविंद्र शर्मा अपनी पत्नी सहित पानीपत गए हुए थे।
इस बीच उन्होंने घर में काम के लिए रखी लड़की को सफाई का दायित्व सौंपा था। शुक्रवार को लड़की काम खत्म करने के बाद अपने घर चली गई। शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे जब वह सफाई करने आई तो दरवाजे की कुंडी को ताले सहित उखड़े हुए देखकर हक्की-बक्की रह गई। उसने कुंडी उखड़े होने की जानकारी आसपड़ोस में देकर तत्काल मकान मालिक रविंद्र शर्मा को उक्त घटना के बारे फोन पर बताया। पानीपत गए रविंद्र ने घटना की जानकारी रैहन में रहने वाले अपने भाई विवेक शर्मा को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद विवेक शर्मा रैहन से राजा का तालाब पहुंचे और उन्होंने चोरी की घटना की जानकारी रैहन पुलिस चौकी को दी।
चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचकर घर में बिखरे सामान और टूटी हुई अलमारियों का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार चोर लोहे के गेट पर ताला लगा होने की वजह से मकान की चहारदीवारी को फांद कर घर के अंदर घुसे। उन्हें घर पर परिवार के किसी भी सदस्य के न होने की पूर्ण जानकारी थी। घर पर बिखरे सामान से लग रहा था कि चोरों ने बड़े इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने चोरी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घर के मालिक रविंद्र शर्मा के घर पर न होने की वजह से चोरी किए गए सामान का आकलन करना मुश्किल है। उनके वापस आने पर ही चोरी हुए सामान का आकलन किया जा सकेगा।