फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से डेढ़ लाख का सामान चोरी

इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से डेढ़ लाख का सामान चोरी

Mon, 15 Oct 2018 11:43 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से डेढ़ लाख का सामान चोरी
इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से डेढ़ लाख का सामान चोरी
विज्ञापन

चोरों ने दुकान की पिछली दीवार तोड़ कर दिया वारदात को अंजाम
साथ लगती दुकानों के भी ताले तोड़े, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गगल (कांगड़ा)। मांझी पुल के पास चोरों ने रविवार रात को एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सेंध लगाकर डेढ़ लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकान के मालिक नदेश कुमार भाटिया ने बताया कि इसका पता उन्हें सुबह लगा, जब वे दुकान का शटर खोलने लगे।

उन्होंने कहा कि चोर दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर अंदर घुसे और लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान ले उड़े हैं। इतना ही नहीं चोरों ने साथ लगती अन्य दो दुकानों के भी ताले तोड़े हैं, मगर उन्हें वहां कुछ भी हासिल नहीं हुआ। भाटिया ने बताया कि इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। वहीं थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed