फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   छात्रा की मौत पर धर्मशाला में चक्का जाम

छात्रा की मौत पर धर्मशाला में चक्का जाम

Sat, 29 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 29 Sep 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की मौत पर धर्मशाला में चक्का जाम

बाइक की टक्कर से शुक्रवार को एक छात्रा की मौत पर गुस्साए सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने धर्मशाला में चक्का जाम कर दिया। पुलिस थाना धर्मशाला के बाहर धरने पर बैठे छात्रों ने सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर भागे व्यक्ति की पहचान न होने पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि अगर फरार व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार न किया गया तो छात्र शनिवार को पूरा दिन चक्का जाम करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह केंद्रीय विश्वविद्यालय और धर्मशाला कॉलेज के छात्र सदर पुलिस थाना धर्मशाला में इकट्ठा होना शुरू हो गए। कुछ ही देर में छात्रों की भीड़ बढ़ गई और उन्होंने पुलिस थाना के बाहर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम पर बैठे छात्रों को पहले थाना प्रभारी ने शांत करने का प्रयास किया, लेकिन छात्र एसएसपी कांगड़ा को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


वहीं, एसएसपी कांगड़ा भी अपने आवास से पैदल ही पुलिस थाना के बाहर चक्का जाम कर रहे छात्रों के समक्ष पहुंचे और उन्हें चक्का जाम खोलने की बात कही। काफी देर तक बातचीत के बाद छात्रों ने उनके समक्ष नाका पुलिस थाना के बाहर न लगाने, थाना के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाने और 24 घंटे के भीतर फरार बाइक सवार को पकड़ने की मांग की। वहीं, एसएसपी के आश्वासनों के बाद ही छात्रों ने यातायात को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
पुलिस थाना धर्मशाला के सामने वीरवार देर रात एक अज्ञात बाइक चालक ने सीयू की एक छात्रा को टक्कर मार दी थी। घायल युवती के क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, लेकिन उसने वहां पर दम तोड़ दिया। छात्रा की पहचान अंकिता (22) निवासी बिलासपुर के रूप में हुई थी। छात्रा अभी दो माह पहले ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एमटीए की पढ़ाई करने आई थी। वीरवार को वह अपने साथियों के साथ घूम रही थी कि पुलिस थाना के बाहर एक अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।


श्यामनगर और सर्किट हाउस से भेजी गाड़ियां
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों के चक्का जाम के कारण धर्मशाला से कांगड़ा और पालमपुर की तरफ जाने वाली गाड़ियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी पड़ी। इस दौरान कांगड़ा जाने वाली बसों को सर्किट हाउस और पालमपुर जाने वाली बसों को श्यामनगर सड़क मार्ग से भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed