फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

Sat, 23 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर की अनसुई पंचायत के वार्ड नंबर-एक में हुई मारपीट में घायल हुए गांव के पूर्व प्रधान अश्वनी चौधरी ने मारपीट में संलिप्त पंचायत प्रतिनिधि और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग शाहपुर थाने में की है। अश्वनी चौधरी ने कहा कि बुधवार रात को आठ बजे के करीब 50 से अधिक लोग डीजे लगाकर भाजपा की जीत की खुशी मना रहे थे। अचानक लाइट चली गई। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को सूचित कर बिजली चालू करवाई गई। करीब दस बजे से पहले ही वे डीजे बंद कर रहे थे। उसी समय अचानक उन पर जानलेवा हमला हुआ। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में सात टांके लगे हैं। महिला मंडल प्रधान कृष्णा देवी, रीमा देवी, मंजू देवी, राम प्यारी, कुसुमलता, राजकुमारी, स्वरूप कुमार और अशोक कुमार ने पुलिस पर मामला दबाने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने कहा कि मारपीट की घटना से महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उधर, पुलिस थाना प्रभारी मुनीश शर्मा ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed