फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत

पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत

Sun, 01 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत
धर्मशाला। यहां चल रहे पार्किंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे एक मजदूर की पानी से भरे गड्ढे में गिर कर मौत हो गई। गड्ढे में गिरने के दौरान ही निर्माण कार्य में जुटे अन्य मजदूरों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान शंकर लाल (65) पुत्र स्व. जमुना दास निवासी खनून कला तहसील मलोट जिला मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार उपायुक्त कार्यालय के समीप पार्किंग भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में पंजाब निवासी शंकर लाल अपने पुत्र अशोक कुमार के साथ कार्य कर रहा था। धर्मशाला में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया था। पानी को बाहर निकालने के लिए शंकर लाल ने मोटर लगाई थी। इस दौरान शंकर लाल का पैर फिसल गया तथा वह सीधे गड्ढे जा गिरा। गिरने के दौरान शंकर लाल के सिर में गंभीर चोट आई। इस दौरान उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed