फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भवारना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़े फर्नीचर चोर

भवारना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़े फर्नीचर चोर

Fri, 26 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भवारना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़े फर्नीचर चोर
भवारना (कांगड़ा)। भवारना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फर्नीचर हाउस से सामान चोरी करने वाले शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार रात 61 मील में फर्नीचर हाउस से दो चोरों ने सामान चुराया था। वीरवार सुबह फर्नीचर हाउस मालिक ने भवारना थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वीरवार शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने फर्नीचर चोरी में प्रयोग किए वाहन को भी कब्जे में लिया है। आरोपियों की पहचान विनोद कुमार (चालक) निवासी खुंडियां और अजय कुमार निवासी खडोठ परौर के रूप में हुई है। उधर, भवारना थाना के एसएचओ सुरेंद्र ठाकुर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि चोरों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed