{"_id":"5cdef73fbdec2207334c3ac4","slug":"161558116159-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्याली में बाइक स्किड, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्याली में बाइक स्किड, युवक की मौत
विज्ञापन
सुल्याली में बाइक स्किड होने से युवक की मौत
बाइक के पीछे बैठा युवक भी घायल, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की सुल्याली पंचायत में गैस एजेंसी के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार अन्य युवक घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार बाइक चालक रवि कुमार (30) पुत्र बिशंभर दास निवासी लखबाल (सदवां) अपने चचेरे भाई विशाल कुमार (30) पुत्र नरेश कुमार के साथ सदवां से सुल्याली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुल्याली गैस एजेंसी के पास बाइक चालक रवि कुमार तेज रफ्तार के चलते बाइक पर नियंत्रण नहीं कर सका और बाइक स्किड हो गई। इससे बाइक चालक रवि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि बाइक पर सवार अन्य युवक को मामूली चोटें आई हैं। दोनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने बाइक चालक रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस बीच सदवां पुलिस चौकी के प्रभारी अशोक ठाकुर भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और शनिवार शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।