फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ट्रक से टकराकर बस पलटी, 4 घायल, दो टांडा रेफर

ट्रक से टकराकर बस पलटी, 4 घायल, दो टांडा रेफर

Fri, 30 Nov 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराकर बस पलटी, 4 घायल, दो टांडा रेफर
रक्कड़/पीरसलूही (कांगड़ा)। मोड़ काटते समय एक निजी बस ईंटों से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस पलट गई। यह हादसा रक्कड़ थाना क्षेत्र के तहत पंचायत कूहना के चलाह गांव में एनएच-3 पर हुआ। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें गंभीर रूप से घायल दो लोग टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए। चार अन्यों को नादौन अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह वीरवार सुबह करीब आठ बजे नादौन की ओर से आ रही एक निजी बस चलाह नामक स्थान पर सवारियां उतारकर कालेश्वर की ओर जैसे ही मुड़ने लगी कि अंब की ओर से ईंटों से भरे तेज गति ट्रक ने बस को कंडक्टर साइड टक्कर मार दी। इससे बस पलट गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। छह वर्षीय अर्णव के सिर तथा 17 वर्षीय अभिषेक के कंधे में गंभीर चोटों के कारण उन्हें टांडा रेफर किया गया है। बाकी घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बस में स्कूली बच्चों सहित करीब 30 यात्री सवार थे। यदि ट्रक बीचोंबीच बस से टकराता तो ज्यादा नुकसान होता। थाना प्रभारी रक्कड़ सुशील कुमार ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में लिया गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed