फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बडलठौर में पेड़ से लटका मिला गलासड़ा शव

बडलठौर में पेड़ से लटका मिला गलासड़ा शव

Sat, 06 Apr 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बडलठौर में पेड़ से लटका मिला गलासड़ा शव
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा से लगभग 12 किमी दूर बडलठौर के घने जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव ठोर से एक व्यक्ति शुक्रवार रात करीब 9 बजे वहां से गुजरा तो उसकी निगाह एक पेड़ से लटकी गली-सड़ी लाश पर पड़ी। इसके बाद उसने इसकी सूचना डीएसपी देहरा लालमन शर्मा को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। ऐसा लग रहा है कि लाश को किसी ने गले से रस्सी बांध कर पेड़ से लटकाया था, लेकिन मृतक के पैर नीचे जमीन पर अटके हुए हैं। आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या करके यहां पेड़ से बांध दिया है। बहरहाल मौत कैसे हुई, यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

वहीं, डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि अभी तक उक्त व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन जेब से कुछ पैसे व मोबाइल नंबर बरामद हुए हैं। यह लाश किसी नेपाली मूल के व्यक्ति की प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed