फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   प्रधान की लापरवाही से पत्थर बनीं सीमेंट की 90 बोरियां

पत्थर बन गया रास्ते के निर्माण को आया 90 बोरी सीमेंट

Thu, 27 Sep 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 27 Sep 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
प्रधान की लापरवाही से पत्थर बनीं सीमेंट की 90 बोरियां

परागपुर ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत बढ़ल में बुधवार को 90 सीमेंट की बोरियों के खराब होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी गुरचरण सिंह ने बीडीओ परागपुर को शिकायत पत्र भेज कर आरोप लगाया था कि बढल पंचायत के वार्ड नंबर तीन में कबीर पंथी बस्ती के रास्ते के निर्माण कार्य के लिए 90 सीमेंट के बैग भेजे गए थे, वे जमकर पत्थर हो चुके हैं। वहीं, रास्ते का निर्माण होने से 30 से 35 घरों के लोगों को लाभ मिलना था । वे प्रधान को दो महीने से रास्ते का निर्माण करने को कह रहे थे, लेकिन रास्ते का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।

विज्ञापन


इस कारण रखा हुआ सीमेंट जमकर पत्थर बन गया। उसने बीडीओ परागपुर से अनुरोध किया है कि इस मामले की जांच करवाकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस संदर्भ में बढल पंचायत के प्रधान राजकुमार ने बताया कि गुरचरण ने जो आरोप उन पर लगाए हैं, वे निराधार हैं। उन्होंने पहले से ही पंचायत में दो विकास कार्य शुरू करवाए हुए थे। उनके पास जरूरत के अनुसार ही मजदूर उपलब्ध थे।
विज्ञापन


प्रधान राजकुमार ने बताया कि इस दौरान वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लेने प्रशासन भी बढल पंचायत आया था और बीडीओ परागपुर ने भी उन्हें छोटे मोटे काम निपटाने को कहा था। उन्होंने कहा कि ये 90 सीमेंट की बोरियां लगातार बारिश के कारण ही खराब हुई हैं। वहीं, बुधवार को बीडीओ परागपुर ओपी ठाकुर ने उस स्थल का दौरा किया, जहां पर 90 सीमेंट के बैग जमकर पत्थर बन चुके हैं। उन्होंने इस बारे पंचायत प्रधान और लोगों से भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रधान को मैंने कोई काम रोकने को नहीं कहा था। मेरे पास इस बारे में शिकायत आई थी। उसी की सत्यता जानने के लिए में बढल आया हूं और इस समय स्पाट पर ही हूं। मामले में जांच के बाद नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -ओपी ठाकुर, बीडीओ, परागपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed