फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   तेजाब कांड पीड़िता पीजीआई रेफर

तेजाब कांड पीड़िता पीजीआई रेफर

Sun, 29 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
तेजाब कांड पीड़िता पीजीआई रेफर
लंज (कांगड़ा)। अप्पर लंज पंचायत के चकवन डूक्की की तेजाब कांड पीड़िता लड़की को आईजीएमसी शिमला से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घायल लड़की को बीते शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज से शिमला रेफर किया गया था। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पीड़िता के पिता मुंशीदीन ने कहा कि वे बेटी को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उसकी बेटी की अगले कुछ दिन में शादी होने वाली थी, जिसकी उसका पूरा परिवार तैयारी कर रहा था, लेकिन अब इस तेजाब कांड के बाद पूरे परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले चार दिन पीड़िता को टांडा अस्पताल में रखा गया और उसके बाद टांडा से शिमला रेफर किया गया लेकिन प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की गई है। वहीं, दूसरी ओर अभी तक पीड़ित परिवार की सुध लेने कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed