फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress is becoming a laughing stock among the public due to its actions: Srikant

अपने कृत्यों के कारण जनता के बीच उपहास का पात्र बन रही कांग्रेस : श्रीकांत

Wed, 09 Apr 2025 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congress is becoming a laughing stock among the public due to its actions: Srikant
भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा का मटौर में स्वागत करते विधायक पवन काजल । स्रोत: भाजपा
धर्मशाला। कांग्रेस पार्टी अपने कृत्यों के कारण जनता के बीच उपहास का पात्र बन रही है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने जो चुनावी गारंटियां जनता को दी थीं, वह आज तक पूरी नहीं हो पाई हैं। इसी मॉडल को अन्य राज्यों में भी अपनाने का प्रयास किया लेकिन वहां की जनता ने कांग्रेस नेताओं की बातों पर विश्वास नहीं किया।
विज्ञापन

यह बात मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के समीपवर्ती नरवाणा में भाजपा के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन को संबाेधित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ कांग्रेस लोगों को ठगने का काम करती है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं उसे पूरा करके दिखाते हैं। शर्मा ने कहा कि जिन मुगलों और अंग्रेजों ने इस देश को लूटा, उन दोनों को मिलाकर कांग्रेस पार्टी बनी है, जो देश के प्रति अपने जहरीली सोच रखती है।
विज्ञापन

वर्तमान में देश के 19 विभिन्न राज्यों में भाजपा और गठबंधन की सरकारें हैं। जहरीले सांप की तरह कांग्रेस ने देशभर में अपने परिवारों, मुगलों और अंग्रेजों के नाम से संस्थानों का नामकरण किया लेकिन किसी वीर सैनिक और बलिदानी की याद नहीं आई। श्रीकांत शर्मा ने मंडल भाजपा सम्मेलन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों से पांच-पांच लोगों को शामिल कर 50 सदस्यीय बूथ समिति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मासिक मिलन कार्यक्रम और दैनिक डायरी बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि अगर कांग्रेस को जड़ों समेत उखाड़कर फेंकना है तो पहले हमें अपनी जड़ों को मजबूत करना होगा। बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करना है। इससे पहले धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा का जोरदार स्वागत किया और सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विश्वचक्षु, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व एमएलए विशाल नैहरिया, धर्मशाला शहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नैहरिया आदि उपस्थित रहे।
सीयू के लिए मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे बात : डॉ. भारद्वाज
लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धर्मशाला में प्रस्तावित केंद्रीय विवि के कैंपस के लिए एफसीए एवं एफआरए क्लीयरेंस के लिए 30 करोड़ रुपये जमा करवाने की बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे, क्योंकि शेष 250 करोड़ रुपये तो केंद्र सरकार ही दे रही है। अगर छात्रों के हित में आंदोलन करना पड़े तो उससे भी गुरेज नहीं किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान भारद्वाज ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा से आह्वान किया कि वह गांव-गांव में पार्टी के कार्यक्रमों का शेड्यूल बनाएं, ताकि जनता से सीधा संवाद हो सके।

भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा का मटौर में स्वागत करते विधायक पवन काजल । स्रोत: भाजपा

भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा का मटौर में स्वागत करते विधायक पवन काजल । स्रोत: भाजपा

भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा का मटौर में स्वागत करते विधायक पवन काजल । स्रोत: भाजपा

भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा का मटौर में स्वागत करते विधायक पवन काजल । स्रोत: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed