{"_id":"69f4b13eeaaf8a69300bb202","slug":"computer-based-application-will-be-made-for-paragliding-booking-kangra-news-c-95-1-kng1046-232640-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पैराग्लाइडिंग बुकिंग के लिए बनेगा कंप्यूटर बेस्ड एप्लीकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पैराग्लाइडिंग बुकिंग के लिए बनेगा कंप्यूटर बेस्ड एप्लीकेशन
Fri, 01 May 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 01 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-विकसित करने का उद्देश्य सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के साथ हादसों पर रोक लगाना
-2023 में जिला प्रशासन ने ऑनलाइन मॉड्यूल किया था विकसित
-- -- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को सुरक्षित और ऑनलाइन बुकिंग के लिए अपना कांगड़ा एप पर कंप्यूटर बेस्ड एप्लीकेशन विकसित किया जाएगा। इस एप को विकसित करने का उद्देश्य सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के साथ हादसों पर रोक लगाना है। साल 2023 में जिला प्रशासन ने अपना कांगड़ा एप पर पैराग्लाइडिंग संबंधित पंजीकरण के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित किया था।
इस एप में पायलटों का पंजीकरण कर विश्व भर से पैराग्लाइडिंग गतिविधियों का लुत्फ उठाने वाले शौकीनों को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जानी थी ताकि जिला प्रशासन चोरी-छिपे पैराग्लाइडिंग करने वाले गैर पंजीकृत पायलटों पर नकेल कस सके। इस सुविधा को लेकर इंद्रूनाग में संभावनाएं तो बनीं लेकिन बीड़-बिलिंग जैसी ऊंची पैराग्लाइडिंग साइट पर इंटरनेट की समस्या के चलते योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर चाहते थे कि इसका कंप्यूटर बेस्ड एप्लीकेशन बनाया जाए। इसमें लंबी प्रकिया से बचकर उड़ानों के लिए इच्छुक पर्यटक व ऑपरेटर सीधे एप्लीकेशन के माध्यम से ही पंजीकरण करवा सकेंगे।
-- -- -- --
इस सुविधा को आसान बनाने के लिए करने के लिए एप्लीकेशन डाउनलोड करने के स्थान पर एप को कंप्यूटर बेस्ड एप्लीकेशन बनाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि इससे पैराग्लाइडिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले पर्यटकों और ऑपरेटरों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
- विनय धीमान, पर्यटन अधिकारी, जिला कांगड़ा