{"_id":"6802a49e314f7078270c2d68","slug":"charas-caught-outside-gaggal-airport-kangra-news-c-95-1-ssml1021-173809-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गगल एयरपोर्ट के बाहर पकड़ी चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गगल एयरपोर्ट के बाहर पकड़ी चरस
Sat, 19 Apr 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
गगल हवाई अड़्डे से पास टक्कर मार कर गिराई टैक्सी। संवाद
गगल (कांगड़ा)। गगल हवाई अड्डे के पास नारकोटिक्स टीम ने मंडी जिला के पधर के दो युवकों से 1300 ग्राम चरस बरामद की है।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गगल हवाई अड्डे के पुराने गेट के पास गगल की तरफ से आ रही एक कार में सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। इस दौरान उनकी गाड़ी ने सड़क के किनारे खड़ी अन्य गाड़ी को टक्कर मार दी।
इसके बाद पुलिस टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें चरस मिली। पुलिस ने कार में सवार 30 वर्षीय गणपत निवासी उरला, पधर और 25 वर्षीय लक्की निवासी पधर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।