फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP lashes out against broken promises and Congress policies.

Kangra News: वादाखिलाफी और कांग्रेस की नीतियों के विरुद्ध गरजी भाजपा

Wed, 26 Aug 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP lashes out against broken promises and Congress policies.
पालमपुर आक्रोश रैली में भाग लेते राजीव भारद्वाज, त्रिलोक कपूर व अन्य। संवाद
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों और कथित वादाखिलाफी के खिलाफ पालमपुर में आक्रोश रैली निकाली। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से शुरू हुई यह रैली लगभग दो किलोमीटर की दूर भाजपा जिला कार्यालय पालमपुर पहुंची। रैली के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और युवाओं से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि युवाओं की भारी संख्या में भागीदारी सरकार की नीतियों के प्रति उनके बढ़ते आक्रोश को साफ दर्शाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विधानसभा का सत्र चल रहा है और भाजपा की स्पष्ट मांग है कि सरकार युवाओं को दिए गए रोजगार और सरकारी नौकरियों के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक करे तथा इस संबंध में तत्काल श्वेत पत्र जारी करे।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन आज वही युवा अधिकारों और रोजगार के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि वर्तमान नीतियों के चलते प्रदेश के युवा वर्ग में भारी असंतोष और निराशा का माहौल है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री शाश्वत कपूर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपेश भृगु और प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुलेठी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed