फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Arun first in shloka recitation, Ankita first in speech

Kangra News: श्लोक वाचन में अरुण, भाषण में अंकिता प्रथम

Sat, 06 Dec 2025 01:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Arun first in shloka recitation, Ankita first in speech
धर्मशाला। श्रीमद्भागवत गीता जयंती समारोह के उपलक्ष्य में धर्मशाला कॉलेज के संस्कृत विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. राकेश पठानिया मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में अरुण ने श्रीमद्भागवत कथा के 12 अध्याय का पाठ किया गया और रिद्धिमा ने गीता जयंती के महत्व विषय पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत गीता श्लोक वाचन और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गीता श्लोक वाचन में अरुण कुमार पहले, प्रियंका दूसरे और अंशिका और सारिका तीसरे स्थान पर रहे। गीता भाषण प्रतियोगिता में अंकिता पहले, सचिन कुमार दूसरे, रिद्धिमान तीसरे स्थान पर रहे। गीता श्लोक लेखन में रिद्धिमा प्रथम, अंशिका द्वितीय, अंकिता तृतीय जबकि काजल चौथे स्थान पर रही। गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शुभम, शगुन कुमार, अतुल शर्मा पहले, अंशिका, अंकिता, सचिन कुमार दूसरे और साहिल, अरुण कुमार तथा वरुण धीमान तीसरे स्थान पर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed