फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Army Public School won the School Football League

Kangra News: आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीती स्कूल फुटबाल लीग

Mon, 28 Sep 2026 01:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Army Public School won the School Football League
धर्मशाला के पुलिस मैदान में अंडर-16 स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ​भिड़ते हुए आ
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में तीन दिवसीय अंडर-16 धर्मशाला स्कूल फुटबाल लीग के तृतीय सीजन के फाइनल में आर्मी पब्लिक स्कूल ने सेक्रेड हार्ट स्कूल को 2-0 से हराकर बालक वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं, बालिका वर्ग के खिताबी मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह ने अचीवर्स हब स्कूल को 2-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले खेले गए बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल ने अचीवर्स हब पब्लिक स्कूल को 1-0 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया था। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने पेटोएन स्कूल को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन

फुटबाल एसोसिएशन धर्मशाला की ओर से कांगड़ा पुलिस के सहयोग से 25 से 27 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 12 और बालिका वर्ग की चार टीमों समेत कुल 16 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों व दर्शकों को नशे से दूर रहने तथा खेलों के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने के लिए तंबाकू एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
--------
व्यक्तिगत पुरस्कारों में ये रहे सर्वश्रेष्ठ
बालिका वर्ग:
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: प्रज्ञा (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घरोह)
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: शानवी (अचीवर्स हब स्कूल)
बालक वर्ग:
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: वेदांश (आर्मी पब्लिक स्कूल)
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: आरिक (आर्मी पब्लिक स्कूल)

धर्मशाला के पुलिस मैदान में अंडर-16 स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भिड़ते हुए आ

धर्मशाला के पुलिस मैदान में अंडर-16 स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भिड़ते हुए आ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed