फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Applications invited for 9 posts of workers and 28 posts of helpers.

Kangra News: कार्यकर्ताओं के नौ, सहायिकाओं के 28 पदों के लिए मांगे आवेदन

Sat, 19 Sep 2026 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 19 Sep 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for 9 posts of workers and 28 posts of helpers.
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदौरा के कार्यालय की ओर से उपमंडल इंदौरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नौ और सहायिकाओं के 28 रिक्त पदों को भरने के लिए 14 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

साक्षात्कार की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों में वेली महंता पंचायत के ढांगू-1 व ढांगू-3, बसंतपुर पंचायत के बसंतपुर-2, उलेहरियां पंचायत के उलेहरियां-1 केंद्र शामिल हैं। साथ ही मियाणी पंचायत के मझवाह-2, सिरत पंचायत के सिरत-3, शेखपुर पंचायत के वाई अटरियां-1, डगाला पंचायत के डगाला-2 और मंडोली पंचायत के तडियां चमारा आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भदरोया पंचायत के ऊपरी भदरोया, डमटाल पंचायत के डमटाल धाम-2, गंगवाल पंचायत के निचला हगवाल, मलाहड़ी पंचायत के मलाहड़ी-1, गदराणा पंचायत के लाडथ, मोहटली पंचायत के मोहटली-1, मोहटली-3, मोहटली-4 व मोहटली-8, सूरजपुर पंचायत के सूरजपुर झिकला-2 केंद्रों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चन्हौड़ पंचायत के चन्हौड़ व ठठोली, मंडोली पंचायत के कोठी, मंगवाल पंचायत के मंगवाल-3, भलाख पंचायत के भलाख-1 व भलाख-2 आंगनबाड़ी केंद्रों में भी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे।

राजाखासा पंचायत के हलदेड़-2, अटाहड़ा पंचायत के अटाहड़ा-1, भनूड़ी-1 व भनूड़ी-2, शेखपुर पंचायत के वाई अटरियां-1, पराल पंचायत के पराल-2, ठाकुरद्वारा पंचायत के ठाकुरद्वारा-2, टप्पा पंचायत के टप्पा, काटगढ़ पंचायत के वाई-इन्दौरियां-1, चनौर पंचायत के चनौर-2, इंदौरा पंचायत के इंदौरा कॉलोनी और मिलवां पंचायत के गठोता आंगनबाड़ी केंद्र में भी सहायिकाओं के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed