{"_id":"69fb7c71716c47fede0033ad","slug":"announcement-of-congress-supported-candidates-in-ten-wards-kangra-news-c-89-1-klu1001-175618-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दस वार्डाें में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दस वार्डाें में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का एलान
Thu, 07 May 2026 11:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 07 May 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू में 10 वार्डाें में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के नामों का एलान बुधवार को किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। हालांकि वार्ड नंबर सात में कांग्रेस की ओर से नाम फाइनल नहीं किया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि वार्ड नंबर एक से विशाल सूद, वार्ड नंबर-दो से कुब्जा ठाकुर, वार्ड नंबर तीन से उष्मज शर्मा, वार्ड नंबर चार से दिग्विजय मोदगिल, वार्ड नंबर पांच से पूजा शर्मा, वार्ड नंबर छह से गीता, वार्ड नंबर आठ से आशा डोगरा, वार्ड नंबर नौ से जीवन कला, वार्ड नंबर 10 से हरी सिंह और वार्ड नंबर 11 से सुभाष चंद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बनाए गए हैं।
नगर परिषद कुल्लू के दंगल में उतरे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेस राम चौधरी पीछे हट गए हैं। सेस राम चौधरी ने भी नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 से नामांकन भरा था। कांग्रेस की ओर से समर्थित प्रत्याशियों के एलान के बाद अब राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब सभी प्रत्याशी प्रचार में जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि सभी प्रत्याशी जनता की आवाज उठाने में सक्षम है। कोशिश यह रहेगी कि कांग्रेसी विधारधारा के लोग जीते। कांग्रेस के यह प्रत्याशी जीतेंगे और शहर को और सुंदर बनाने के लिए काम किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर नामांकन वापसी के बाद अब प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है।