फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After 2021, release the dues of retired employees soon: Kaushal

2021 के बाद सेवानिवृत्त कर्मियों का बकाया शीघ्र करें जारी : कौशल

Tue, 09 Jul 2024 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 09 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
After 2021, release the dues of retired employees soon: Kaushal
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को जिला प्रधान कृष्ण स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में देहरी में आयोजित की गई। बैठक में जिला पेंशनर्स संघ के सभी खंडों के प्रधान, सचिव और वित्त सचिव ने भाग लिया। बैठक का संचालन फतेहपुर ब्लॉक के प्रधान सोम राज गर्ग ने किया। इस दौरान जिला सचिव राजिंद्र कौशल ने प्रदेश सरकार से 2021 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मियों की बकाया राशि अति शीघ्र दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


वहीं, जिला प्रधान कृष्ण स्वरूप शर्मा ने पेंशनर्स के डीए का बकाया अति शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। चिकित्सा भत्ते की ऑप्शन, जो कि नए पे स्केल के साथ दी जाती थी, उसे भी शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। इस मौके पर खंड राजा का तालाब प्रधान बाबू राम शर्मा, ख्याल चंद, मेला राम, यशपाल शर्मा और बालक राम शर्मा सहित अन्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed