फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Advanced fire system will start in Dharamshala hospital from next month

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में अगले माह से शुरू होगा एडवांस फायर सिस्टम

Sat, 04 May 2024 02:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Advanced fire system will start in Dharamshala hospital from next month
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला जिले में एडवांस फायर सिस्टम लगने वाला पहला अस्पताल बनेगा। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में आधुनिक एडवांस फायर सिस्टम अगले माह से शुरू करने की योजना है। इसका कार्य प्रगति पर है। ओपीडी से लेकर ऑपरेशन थियेटर तक वाटर पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अस्पताल में कहीं पर भी धुआं उठा तो तुरंत सायरन बजेगा। इससे आग पर जल्द काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन

इससे अस्पताल में लगने वाली आग का डर दूर हो जाएगा। अभी अस्पताल में पुराने अग्निशमन यंत्र कार्य कार्य कर रहे हैं। जोनल अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1,000 से 1,200 अधिक मरीज चिकित्सकों से चैकअप करवाने के लिए पहुंचते हैं। जोनल अस्पताल परिसर में वार्ड और ओपीडी कक्षों में एडवांस फायर सिस्टम लगाए जाएगें। इन सभी जगहों पर आग से बचाव के लिए पुराने संसाधन ही लगे हैं जिनको अब एडवांस फायर सिस्टम में बदला जाएगा।
विज्ञापन


कैसे करेगा काम एडवांस फायर सिस्टम
जोनल अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम लगने के बाद जैसे ही धुआं उठेगा, वैसे ही सायरन बजना शुरू हो जाएगा। इससे उस जगह लगे सेंसर सक्रिय हो जाएंगे। ऑटोमेटिक पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे अस्पताल में जल्द आग पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि अस्पताल में एडवांस फायर सिस्टम लगाने का कार्य प्रगति पर चला हुआ है। अस्पताल में ओपीडी और वार्ड से लेकर ऑपरेशन थियेटर तक वाटर पाइपलाइन बिछाए जा रहे हैं। सिस्टम लगने से आग पर जल्द काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed