{"_id":"68235dc31f1c810fc5027313","slug":"a-three-km-long-road-will-be-built-for-farmers-in-nanded-kangra-news-c-95-1-kng1037-176867-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नंदेहड़ में किसानों के लिए बनेगा तीन किमी लंबा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नंदेहड़ में किसानों के लिए बनेगा तीन किमी लंबा मार्ग
Wed, 14 May 2025 08:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 14 May 2025 08:25 AM IST
विज्ञापन
नंदेहड़ में जाइका प्रोजेक्ट के कार्यों का जायजा लेते नीशू मोंगरा और अन्य। -स्रोत : जागरुक पाठक
गगल (कांगड़ा)। विकास खंड कांगड़ा की नंदेहड़ पंचायत में किसानों की सुविधा के लिए लगभग तीन किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग बनाया जाएगा, ताकि वे अपने खेतों तक ट्रैक्टर, बीज और खाद जैसी सामग्री आसानी से पहुंचा सकें। इसके अलावा मनूणी खड्ड की बाढ़ से किसानों की उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए खड्ड किनारे सुरक्षा दीवार भी तैयार की जाएगी।
रविवार को जिला कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष नीशू मोंगरा ने क्षेत्र में चल रहे जाइका परियोजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मनूणी खड्ड की बाढ़ में किसानों की सैकड़ों कनाल उपजाऊ भूमि पहले ही बह चुकी है। अब इस भूमि की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। यह मुद्दा शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने टवाड़ कूहल परियोजना के कार्यों की भी समीक्षा की। यह कार्य भी जाइका प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया जा रहा है।