फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   District badminton players to gather in Dharamshala from the 27th.

Kangra News: 27 से धर्मशाला में जुटेंगे जिले के बैडमिंटन खिलाड़ी

Wed, 23 Sep 2026 07:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
District badminton players to gather in Dharamshala from the 27th.
धर्मशाला। जिले के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए धर्मशाला में खेल मंच सजने जा रहा है। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से 27 और 28 सितंबर को इनडोर स्टेडियम धर्मशाला में जिला कांगड़ा ओपन मिनी (अंडर-11) और सब-जूनियर (अंडर-15 व अंडर-17) बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले भर से सैकड़ों युवा खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग में कुल 14 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इनमें एकल (सिंगल्स), युगल (डबल्स) और मिश्रित युगल (मिक्स डबल्स) के रोमांचक मुकाबले शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया के तहत एकल स्पर्धाओं में पहले चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का टिकट मिलेगा। वहीं, युगल वर्ग में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली जोड़ियां तथा मिश्रित युगल की केवल विजेता जोड़ी चयन की पात्र होगी। अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग से चयनित खिलाड़ी आगामी सात से नौ अक्तूबर तक ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की ओर से विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। विलास हंस ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य जिले की युवा प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी माहौल देकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को 24 सितंबर शाम पांच बजे तक अनिवार्य पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed